

अनिल साहू
सूरजपुर ब्रेकिंग :- भीषण सड़क हादसा, जेसीबी की टक्कर से बाईक सवार युवा दंपत्ति की मौत
सूरजपुर । ओड़गी थाना क्षेत्र के कुल्लू घटिया से एक हृदय विदारक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवा दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दंपत्ति बाइक से पालदलौनी की ओर से ओड़गी की तरफ जा रहे थे, जबकि एक जेसीबी वाहन ओड़गी से पालदलौनी की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दंपत्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मृतक दंपत्ति ओड़गी थाना क्षेत्र के ठरगी गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 369






