सूरजपुर ब्रेकिंग: NH-43 पर मौत का तांडव! तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अनिल साहू

 

सूरजपुर। जिले से लगे तिलसिवा पेट्रोल पंप के पास आज सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। नेशनल हाईवे-43 पर सुबह करीब 8 बजे तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान शिवम मिश्रा (28 वर्ष) पिता के.के. मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

स्थानीय लोगों ने NH-43 पर लगातार बढ़ रहे हादसों को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और भारी वाहनों की लापरवाही आए दिन लोगों की जान ले रही है, लेकिन प्रशासन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर