हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई तक कार्य पर लौटने के निर्देश, नहीं लौटने पर सेवाएं समाप्त करने की होगी कार्रवाई

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर ब्यूरो 

24 जुलाई 2026/ शासकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों की पढ़ाई निर्बाध रूप से संचालित हो तथा शैक्षणिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसे दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डॉ दिनेश झा द्वारा जिले के समस्त विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं शासकीय हाईस्कूल तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार वर्तमान में जिले के अनेक शासकीय विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिसके कारण विद्यालयों में अध्ययन-अध्यापन व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन के निर्देशानुसार सभी हड़तालरत अतिथि शिक्षकों को 27 जुलाई 2026 तक अपने-अपने कार्यस्थल पर वापस लौटने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के माध्यम से निर्देशित करने को कहा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक संबंधित अतिथि शिक्षक कार्य पर वापस उपस्थित नहीं होते हैं, तो शासन द्वारा जारी निर्देशों एवं प्रचलित प्रावधानों के अनुरूप उनकी अतिथि शिक्षक के रूप में की गई व्यवस्था तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही संबंधित कार्रवाई की जानकारी जिला शिक्षा कार्यालय को तत्काल उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि विद्यालयों में विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अतः सभी प्राचार्य एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आवश्यक समन्वय स्थापित कर शासन के निर्देशों का समयबद्ध पालन सुनिश्चित करें।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई