April 12, 2023

किसान जुटे गेहूं कटाई मिसाईं के लिए उत्पादन इस बार कम देवनगर रामानुजनगर क्षेत्र मे इस समय यहां आसपास के गांव के किसान गेहूं काटने और ढोने के बाद मिसाईं का कार्य कर रहें हैँ, विदित हो की पंडरी धनेशपुर देवनगर सहित आसपास के कृषक काफी मात्रा मे गेहूं की फ़सल लगाकर अपनी आय का श्रोत बढ़ा रहें हैं l किसानों ने बताया की इस वर्षलगभग बीस से पचचीस एकड़ भूमि मे गेहूं लगाया गया था,पिछले वर्ष की अपेक्षा कम फ़सल हुई हैं किसानों का कहना हैं की इस वर्ष बरसात के बाद से ही वर्षा नहीं हुई और किसानों को नदी नालो के भरोसे से सिचाई करते हैं वहीं, किसानों ने नदी मे बोर कराकर खेती कर रहें यह बहुत ही कष्टदायक स्तिथि है आस पास के कृषक डगमलिया नदी के पानी से आश्रित हैँ, ग्रामीणों ने बताया की जल स्तर बिलकुल घटते कर्म पर हैं कारण यह हैं की इस नदी मे एक भी स्टाप डेम का निर्माण नहीं कराया गया जिससे किसानो को फ़सल सिचाई के लिए काफी दिक्क़ते आती हैं, तेज धुप बरसात मे किसान अपने जीवकोपार्जन मे इस समय लगे हैँ,, ll