

अनिल साहू
सूरजपुर। कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कमलपुर के पास एक कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, सूरजपुर बोर्डर में इंट्री के बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार को पकड़ा जिसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये मूल्य की 20 पेटी अवैध अंग्रेजी (गोवा) शराब बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी आकाश कसेरा, निवासी मनेन्द्रगढ़ का बताया गया है। बताया जा रहा है कि वह शराब को मध्यप्रदेश से लाकर खपाने की फिराक में था।
पुलिस ने कार और अवैध शराब को जब्त कर लिया है तथा आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 209







