दिल्ली में निलेश साहू को डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिले के विकासखंड रामानुजनगर के ग्राम सोनपुर निवासी निलेश साहू ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजधानी दिल्ली में आयोजित ह्यूमन राइट्स एंड एजुकेशन ऑर्गनाइजेशन के भव्य अवार्ड समारोह में उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आयुष्मान भारत योजना, मानव सेवा तथा कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया, जहां निलेश साहू की उपलब्धि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उनके कार्यों को सामाजिक सेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना गया है।

निलेश साहू लंबे समय से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और सहायता प्रदान की है। इसके साथ ही कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने का कार्य भी किया है।

उनकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। क्षेत्र के लोगों ने भी इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि निलेश कुमार साहू की यह सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

यह सम्मान न केवल निलेश साहू के व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत भी है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई