

भरत लाल गुप्ता
जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल की अध्यक्षता में ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति को गोधाम संचालन हेतु अनुशंसा।
उदयपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी गोधाम योजना को ऐसे सभी चिन्ह अंकित स्थान जो राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप तेजल पर्याप्त भूखंड बिजली इत्यादि की सुविधा हो ऐसे आवेदित गोधाम समितियां के संचालकों की बैठक सभी विकासखंड में किया जाना हैl
जिसमें ऐसे सभी घुमंतू छोड़े गए बैल गायों को संग्रहित कर उन्हें संरक्षित संवर्धित करते हुए चारे पानी स्वास्थ्य एवं आवासीय व्यवस्था को लेकर एक बार पुनः शासन द्वारा विशेष कार्य योजना को अंजाम दिया गया हैl जिसमें सरगुजा जिले के सभी विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित कर जिला स्तरीय बैठक किया जाना है l
उक्त संदर्भ में विकासखंड उदयपुर के जनपद सभा कक्ष में जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल की अध्यक्षता में 16 अप्रैल को संपन्न हुईl जिसमें उदयपुर विकासखंड से चिन्नाअंकित सरगवा गोधाम समिति हेतु ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति उदयपुर को अनुशंसित की गई है l वही जज गा गोधाम के लिए सबरी सेवा संस्थान लखनपुर को अनुशसित की गई हैl

उक्त संदर्भ में खंड पशु चिकित्सा अधिकारी संतोष कवर ने बताया कि गोधाम समितियां के पंजीयन पश्चात कार्यस्थल के निरीक्षण कर जिले में वस्तु स्थिति की प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाएगी !तत्पश्चात जिला कार्य समिति द्वारा अनुशंसा उपरांत राज्य स्तरीय कार्य योजना में सम्मिलित कर आवश्यक दिशा निर्देश एवं कार्य प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की जाएगी l
बैठक में उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष संतोष जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक ग्रामवासी को एक गए पालने एवं जी दूध एवं जैविक खाद इत्यादि उत्पादन किए जाने हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिससे प्रत्येक किसान जागरुक एवं लाभान्वित हो सकेl
बैठक में संतोष जायसवाल, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कवर डॉ राहुल पेंद्रो चंद्रबसु यादव ,भरत लाल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, विजय यादव, मुन्ना सिंह चकेरी ,दूधनाथ यादव ,पारसनाथ यादव आदि उपस्थित रहेl
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




