छिंदिया पिवरी सड़क मार्ग मे रिटर्ननिंग वाल निर्माण मे व्यापक तरीके से घटिया निर्माण –कांग्रेस करेगी आंदोलन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

 

अंबिकापुर ब्यूरो 

 

 सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में भ्रष्टाचार का खुला खेल छिंदिया में निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल में गुणवत्ता दरकिनार सरकारी धन की मची लूट- अविनाश साहू, 

सत्ता के संरक्षण में फल-फूल रहा है ठेका-प्रथा का भ्रष्टाचार, पहली बारिश की मार भी नहीं सह पाएगी छिंदिया-पिवरी मार्ग की रिटेनिंग वॉल दीवार 

सूरजपुर/ रामानुजनगर ब्लॉक में विकास कार्यों के नाम पर हो रही बंदरबांट के खिलाफ जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी अविनाश साहू ने मोर्चा खोल दिया है।

ग्राम पंचायत छिंदिया (छिंदिया-पिवारी मार्ग) पर निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल का निरीक्षण करने पहुंचे तथा उनके सहयोगी राजू रजवाड़े ने निर्माण स्थल पर जो मंजर देखा, वह सीधे तौर पर राज्य की भ्रष्टाचार सरकार के जीरो टॉलरेंस के दावों की पोल खोलता है।

साहू ने मौके से ही भ्रष्टाचार के सबूत सार्वजनिक करते हुए बताया कि ठेकेदार द्वारा तकनीकी मापदंडों को पैरों तले कुचल दिया गया है और गुणवत्ता से ऐसा खिलवाड़ किया जा रहा है जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

भ्रष्टाचार के खूनी पंजे में फंसा निर्माण कार्य निरीक्षण के मुख्य बिंदु

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस मीडिया प्रभारी साहू और राजू रजवाड़े ने निम्नलिखित गंभीर खामियां उजागर की निर्माण मानकों की धज्जियां, निर्धारित 20mm गिट्टी की जगह 40mm से भी बड़े पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है, जो तकनीकी रूप से पूरी तरह गलत है।

•दीवार की मजबूती के लिए शुद्ध बालू की जगह सीधे तौर पर मिट्टी युक्त घटिया बालू का प्रयोग हो रहा है।

सीमेंट की चोरी, कंक्रीट मिक्सचर में सीमेंट की मात्रा इतनी कम है कि दीवार अभी से ही भुरभुरी नजर आ रही है

तकनीकी लापरवाही, ढलाई के दौरान वाइब्रेटर का उपयोग नहीं किया जा रहा है,

जिससे कंक्रीट के अंदर एयर गैप्स रह रहे हैं। साथ ही, नियमानुसार थर्माकोल जॉइंट दिए बिना ही ढलाई की जा रही है 

• तराई का अभाव, मौके पर कंक्रीट की मजबूती के लिए सबसे जरूरी तराई की कोई उचित व्यवस्था नहीं मिली।

 प्रहार- निरीक्षण करने पहुंचे जिला मीडिया प्रभारी साहू ने सरकार को घेरा और कहा भाजपा सरकार की कमीशन-राज की दीवारें ढहने को है तैयार

रामानुजनगर ब्लॉक की यह जर्जर दीवार सिर्फ सीमेंट और रेत का खराब मेल नहीं है, बल्कि यह भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार का जीता-जागता स्मारक है।

एक ही हफ्ते में लोक निर्माण विभाग के दो बड़े घोटालों का उजागर होना यह साबित करता है कि प्रदेश में विकास नहीं, बल्कि लूट-तंत्र फल-फूल रहा है और ठेकेदारों को लूट की खुली छूट दे रखी है।

जांच करो या आंदोलन झेलो  

जिला कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह जनता के पैसे की इस तरह बर्बादी चुपचाप नहीं देखेगी।

तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए।

एक उच्च स्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से सामग्री की जांच कराई जाए।

भ्रष्ट ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाए और उच्च कार्यवाही की जाए 

यदि 2 दिनों के भीतर इस पर ठोस कार्यवाही नहीं हुई, तो कांग्रेस कमेटी उग्र जन-आंदोलन करेगी जिसकी गूंज जिला मुख्यालय से लाकर विधानसभा तक सुनाई देगी l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan