तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से प्रधान पाठक की मौके पर मौत, नेशनल हाईवे पर मचा हड़कंप

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक शिक्षक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार रामानुजनगर ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ लगभग 45 वर्षीय प्रधान पाठक राकेश मिंज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बाइक से विश्रामपुर से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान विश्रामपुर-सूरजपुर नेशनल हाईवे पर छत्तीसगढ़ ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा (ट्रेलर) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि राकेश मिंज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद कुछ समय तक शव सड़क पर ही पड़ा रहा, जिससे नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही विश्रामपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर