

भरत लाल गुप्ता
वैदिक संस्कारों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की पहल, 15 से 30 लाख रुपये के भवन निर्माण कार्य का शुभारंभ
उदयपुर। क्षेत्र के बहुप्रतीक्षित शैक्षणिक संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर, सलका में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 15 मई 2026 से प्रारंभ कर दी गई है। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी।
ग्राम सलका, जो लंबे समय से शिक्षा के केंद्र के रूप में पहचान रखता है, वहां अब बच्चों को संस्कारयुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना की जा रही है। विद्यालय भवन का निर्माण कार्य भी तेज गति से प्रारंभ हो चुका है, जिसमें लगभग 15 से 30 लाख रुपये तक की लागत आने की संभावना है।
विद्यालय निर्माण कार्य का भूमि पूजन प्रदेश के धार्मिक एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के करकमलों से संपन्न हुआ था, जिसके बाद निर्माण कार्य लगातार जारी है।
विद्यालय प्रबंधन समिति ने बताया कि यहां बच्चों को स्वास्थ्य, खेलकूद, उत्कृष्ट जीवन शैली एवं संस्कारयुक्त शिक्षा के साथ आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। गुरुकुलम एवं वैदिक शिक्षा पद्धति को प्राथमिकता देते हुए दक्ष एवं अनुभवी आचार्य-शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाएगा।
इस पहल से सलका, सलकापारा, हर्रापारा, पलका, सरनापारा, रिखी खोडरी, सरगवा, खरसुड़ा, जरहाडीह एवं केसगांव सहित आसपास के 7 से 10 गांवों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का लाभ मिल सकेगा।
विद्यालय संचालन में पंचायत शिक्षा समिति एवं एस.एम.डी.सी. की सक्रिय सहभागिता भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष पहल की जा रही है।
प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक समिति के पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं—
अध्यक्ष : बनारसी दास – 8839212975
संयोजक : राम सिंह – 8319854501
सहसंयोजक : भरत लाल गुप्ता – 9669729615
पंचायत शिक्षा समिति अध्यक्ष : खिलावन निषाद -6262690501
एसएमडीसी अध्यक्ष : कमलेश जायसवाल – 9977409995
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर





