पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद् चंदन सिंह का निधन, उदयपुर-चैनपुर क्षेत्र ने खोया अपना अभिभावक

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

भरत लाल गुप्ता 

94 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, शिक्षा, समाजसेवा और जनकल्याण के लिए सदैव याद किए जाएंगे

उदयपुर।उदयपुर-चैनपुर क्षेत्र के वरिष्ठ जननेता, पूर्व विधायक एवं शिक्षाविद् स्वर्गीय चंदन सिंह जी का 94 वर्ष की आयु में 19 जून 2026 को निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को क्षेत्रवासी सदैव स्मरण करेंगे।

शिक्षक के रूप में अपने सेवाकाल की शुरुआत करने वाले स्व. चंदन सिंह जी ने सेवानिवृत्ति के बाद समाजसेवा को अपना ध्येय बनाया। जनसेवा के प्रति समर्पण और जनता के विश्वास के बल पर वर्ष 1985 में वे चैनपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए। विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए।

स्व. चंदन सिंह जी का सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्षेत्र में अस्पताल निर्माण के लिए अपनी निजी भूमि दान करना रहा। उनके इस त्याग और दूरदर्शिता का लाभ आज हजारों लोग प्राप्त कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने सैकड़ों युवाओं को रोजगार दिलाने तथा शिक्षा के प्रसार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पारिवारिक जीवन में वे एक आदर्श अभिभावक रहे। उनके परिवार में चार संतानें— सुमन सिंह, श्रीमती सावित्री सिंह, केसरी सिंह एवं मुन्ना सिंह सहित पौत्र अभिनव कुमार सिंह एवं नव प्रभात सिंह तथा अन्य परिजन हैं।

ग्रामीण युवा जन कल्याण समिति, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। समिति के संस्थापक भरत लाल गुप्ता ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “बाबूजी शिक्षा और संस्कारों के प्रतीक थे। उनके निधन से क्षेत्र ने अपना एक सच्चा मार्गदर्शक और अभिभावक खो दिया है।”

स्व. चंदन सिंह जी का अंतिम संस्कार 19 जून 2026 को दोपहर 2 बजे उनके पैतृक ग्राम चैनपुर, उदयपुर में राजकीय सम्मान के साथ संपन्न किया जाएगा।

दिवंगत पुण्यात्मा को विनम्र श्रद्धांजलि।

 

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई