

अनिल साहू
*संभागस्तरीय सरगुजा ओलंपिक के कुश्ती के खिलाड़ीयों सहित उनके माता-पिता का किया गया सम्मान*
सूरजपुर/ विश्रामपुर। क्षेत्र के प्रथम बस्तामुक्त विद्यालय शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रुनियाडीह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की बैठक ग्राम सरपंच श्रीमती सुमित्रा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती एनवति राजवाड़े, उपाध्यक्ष श्रीमती गुड्डीबाई विश्वकर्मा सहित समस्त सदस्य, आरती स्व सहायता समूह के समस्त सदस्य एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति हेतु नवीन अध्यक्ष का चयन सर्व समिति से श्रीमती कौशिल्या राजवाड़े के रूप में किया।

इस बैठक में बच्चों की शत-प्रतिशत नामांकन, उपस्थिति एवं ठहराव पर चर्चा करते हुए शाला प्रवेश उत्सव मनाए जाने, संस्था में सफाईकर्मी की नियुक्ति पर चर्चा सहित एमडीएम में गुणवत्तापूर्ण पर्याप्त खाद्य सामग्री की मांग की गई। कक्षा आठवीं के कक्ष जर्जर होने की जानकारी संस्था प्रमुख सीमांचल त्रिपाठी द्वारा देते हुए आठवीं कक्षा को अतिरिक्त कक्ष में बैठाए जाने की जानकारी देते हुए बच्चों एवं पालकों के आधार कार्ड, जाति-निवास, जन्म प्रमाण पत्र को विद्यालय में उपलब्ध कराने को कहा गया ताकि बच्चों का अपार आईडी बनाया जा सके। बच्चों के छात्रवृत्ति हेतु बैंक खाता खोलने और संस्था को नंबर उपलब्ध कराने की चर्चा की गई। संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 में कुश्ती प्रतियोगिता के महिला वर्ग में कुमारी मयूरी राजवाड़े तथा पुरुष वर्ग में उमेश सिंह के द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त करने के फलस्वरुप दोनों बच्चों के माता-पिता का अंगवस्त्र, मोमेंटो एवं 250-250 रुपए नगद ग्राम सरपंच के सौजन्य से तथा अंगवस्त्र एवं मोमेंटो संस्था द्वारा प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान युवा साथी फाउंडेशन के सौजन्य से प्रदत्त डाबर सामग्री वॉटर बॉटल, ब्रश, तेल, पेस्ट, साबुन, लहसुन का पेस्ट, हाजमोला कैंडी, ग्लूकोस इत्यादि सामग्री उपस्थित बच्चों सहित समस्त ग्राम वासियों को वितरित की गई। कार्यक्रम में रिजवान अंसारी, श्रीमती एम. टोप्पो, पूनम गुप्ता, कमला प्रसाद राजवाड़े, जानकी, गायत्री राजवाड़े, फुलेश्वरी, वशिष्ठ मुनि, रेशमी, महेशिया, रामबाई, भूनेश्वरी, परदेसी सारथी, घरपति सिंह, नंदलाल सहित संस्था के प्रधान मंत्री पायल राजवाड़े, उप प्रधानमंत्री घरभरन राजवाड़े, अनुशासन मंत्री कुश देवांगन, शिवम विश्वकर्मा, धनेश्वर सारथी, खुशी सिंह, वर्षा राजवाड़े तथा संध्या राजवाड़े द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर






