मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल तिलसिवा के प्रचार्य की शिकायत कलेक्टर को सौपा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर 

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस, जिला सूरजपुर के द्वारा आज कलेक्टर महोदय, जिला-सूरजपुर को एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, तिलसिवां (सूरजपुर) के प्राचार्य श्री सुनील महाजन पर अभिभावकों को गुमराह करने एवं छात्रों के शिक्षा के अधिकार के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

जिला उपाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस, सूरजपुर के नेतृत्व में सौंपे गए आवेदन में बताया गया है कि विद्यालय में नर्सरी एवं एल.के.जी. कक्षाओं में प्रवेश ऑनलाइन माध्यम से किया जाना है, जबकि अन्य कक्षाओं में ऑफलाइन प्रक्रिया अपनाई जाती है। साथ ही शासन की आर.टी.ई. योजना के तहत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिए जाने का प्रावधान है।किन्तु विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभिभावकों को सही जानकारी नहीं दी जा रही है तथा उनसे अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। आरोप है कि अभिभावकों पर बच्चों का प्रवेश पेड सीट पर कराने का दबाव बनाया जा रहा है, जबकि आर.टी.ई. के तहत मिलने वाले अधिकारों की जानकारी जानबूझकर छुपाई जा रही है।

इस संबंध में कई अभिभावकों द्वारा पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से अभिभावकों में आक्रोश व्याप्त है। यह अत्यंत चिंताजनक विषय है कि कलेक्टर कार्यालय से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित विद्यालय में इस प्रकार की अनियमितताएं हो रही हैं।

यूथ कांग्रेस ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार से वंचित न किया जा सके।

अतः यूथ कांग्रेस ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस मामले में तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस, जिला सूरजपुर के द्वारा आज कलेक्टर महोदय, जिला-सूरजपुर को एक गंभीर शिकायत प्रस्तुत की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, तिलसिवां (सूरजपुर) के प्राचार्य श्री सुनील महाजन पर अभिभावकों को गुमराह करने एवं छात्रों के शिक्षा के अधिकार के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan