एकता वृक्ष अभियान के तहत पुलिस अधिक्षक ने पुलिस लाईन मे किया वृक्षा रोपण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एकता वृक्ष अभियान के तहत डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने पुलिस लाईन में किया वृक्षारोपण।

वृक्ष लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का दिया संदेश।

सूरजपुर।

D सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुक्रवार, 03 जुलाई 2026 को जिला स्तरीय एकता वृक्ष अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों व जवानों के द्वारा पुलिस लाईन सूरजपुर में वृक्षारोपण किया गया।

 इस अवसर पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने फलदार वृक्ष लगाकर देश की एकता, अखंडता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एकता वृक्ष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एकजुट करके पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना है। यह कार्यक्रम बिगड़ते पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ व सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु कारगर साबित होगा। 

 पुलिस लाईन में एसडीओपी सूरजपुर अभिषेक पैंकरा, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी सहित काफी संख्या में पुलिस के अधिकारी व जवानों ने विभिन्न प्रकार के पौधों का वृक्षारोपण कर उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan