स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के बीच CG आजतक न्यूज़ संपादक राम प्रकाश साहू ने मनाया जन्मदिन, शुभकामनाओं से गूंजा पूरा दिन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। जनहित की पत्रकारिता को नई पहचान देने वाले CG आज तक न्यूज़ के संपादक राम प्रकाश साहू का जन्मदिन इस वर्ष बेहद आत्मीय और यादगार अंदाज में मनाया गया। उन्होंने अपना जन्मदिन स्कूल के बच्चों के साथ केक काटकर मनाया और बच्चों के बीच खुशियाँ बाँटते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों ने जन्मदिन गीत गाकर और तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उन्हें शुभकामनाएँ दीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह और अपनत्व से भर गया।

इस अवसर पर पत्रकारिता जगत, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रशासनिक अधिकारियों, व्यापारियों, युवा साथियों एवं हजारों शुभचिंतकों ने राम प्रकाश साहू को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

अपने सरल व्यक्तित्व, स्पष्ट सोच और निर्भीक पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले श्री साहू ने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर समाज की आवाज़ को बुलंद किया है। उनकी निष्पक्ष और बेबाक पत्रकारिता ने अनेक लोगों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाकर समाधान का मार्ग प्रशस्त किया है।

जन्मदिन के अवसर पर शुभचिंतकों ने उनके स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह सत्य, निष्पक्षता और जनसेवा के मूल्यों के साथ पत्रकारिता करते रहें तथा नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहें।

दिनभर उनके कार्यालय और सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। अनेक लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि तथा निरंतर प्रगति की कामना की।

CG आज तक न्यूज़ परिवार की ओर से आदरणीय संपादक राम प्रकाश साहू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपकी कलम सदैव सच की मशाल बनकर जनविश्वास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाती रहे तथा आपका जीवन सफलता, सम्मान और खुशियों से सदैव आलोकित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर