
अंबिकापुर ब्यूरो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुज नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
सूरजपुर रामानुज नगर, 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार एवं डॉ. के.डी. पैकरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला सूरजपुर तथा श्री संदीप नामदेव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुज नगर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुश्री शशि सिंह ने सभी रक्त दान दाताओ का आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष इस्माईल खान, अखलेश ठाकुर, राजेश मिंटू, रामप्रकाश साहू व पत्रकार साथी भी उपस्थित थे,

शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा आम नागरिकों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर की रक्तदान टीम द्वारा महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर में जिला चिकित्सालय सूरजपुर से डॉ. यशोदा मिर्धा, अशोक सिंह, एम. शालिनी गुर्जर, स्टाफ नर्स अंजलि एवं काउंसलर जय सिंह उपस्थित रहे। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुज नगर की ओर से डॉ. प्रियंका शर्मा (बीएमओ), संतोष साहू, विशेश्वरी सिंह, रॉबर्ट लकड़ा, विवेक शुक्ला, शारदा, कौशलेन्द्र ठाकुर सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
रक्तदान शिविर में शशिनाथ तिवारी, ऋषि दुबे, राम सिंह (सरपंच रामानुज नगर), अशोक पाल, रामनारायण, विजय सिंह, कमल सिंह, शिवम दुबे, महेंद्र, कमलेश कुमार, कौशलेन्द्र ठाकुर सहित अनेक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान समाज सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है।
शिविर के सफल आयोजन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामानुज नगर के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं रक्तदाताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





