बोलेनो कार से पिस्टल और चाकू बरामद दो आरोपी गिरिफ्तार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

आशिक खान 

 

डायल-112 की सूचना पर हथियारबंद 2 युवक गिरफ्तार

बोलेनो कार से पिस्टल और चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट केस दर्ज l

पुलिस ने 21 अगस्त तक लिया रिमांड

 

रामानुजनगर, सूरजपुर। थाना रामानुजनगर पुलिस ने डायल-112 की त्वरित सूचना पर कार्रवाई करते हुए हथियार लेकर घूम रहे 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 पिस्टल जैसा हथियार, 1 धारदार चाकू और घटना में प्रयुक्त बोलेनो कार CG 29 AG 1126 जप्त की है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार 06 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:30 बजे डायल-112 थाना कोतवाली सूरजपुर में सूचना मिली कि ग्राम महगांई हरिजन पारा में बोलेनो कार में सवार 2 युवक हथियार लेकर लोगों को डरा-धमका रहे हैं। 

सूचना पर प्रशिक्षु उप निरीक्षक हीरामणि ध्रुव, प्रधान आरक्षक रामजन सिंह और आरक्षक चंद्रदेव मरावी की टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कैफ अंसारी पिता सहबुद्दीन अंसारी, उम्र 24 वर्ष और विकास रवि पिता स्व. रामकुमार रवि, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी नवापारा खुर्द के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान कार से एक नग पिस्टल जैसा हथियार और एक नग धारदार चाकू बरामद किया गया।

थाना प्रभारी विराट विसी ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना रामानुजनगर में अपराध क्रमांक 237/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

07 अगस्त को दोपहर 3:30 और 3:40 बजे विधिवत गिरफ्तारी कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 21 अगस्त तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

 

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan