“स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भरी हुंकार: 15 दिन में समस्याएं हल नहीं हुईं तो होगा आंदोलन”

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

जीवन दीप, डीएमएफ एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारी प्रकोष्ठ की बैठक में बनी रणनीति, बीएमओ-सीएमएचओ एवं जनप्रतिनिधियों को सौंपेंगे ज्ञापन

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जीवन दीप, डीएमएफ एवं संयुक्त अनियमित कर्मचारी प्रकोष्ठ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अनियमित कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश कुमार साहू ने की। बैठक में जीवन दीप एवं डीएमएफ के बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को संगठन के समक्ष रखा तथा उनके निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने पर सहमति बनी।

बैठक में निर्णय लिया गया कि कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर संगठन के माध्यम से बीएमओ, सीएमएचओ तथा संबंधित जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन द्वारा संबंधित अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।

संयुक्त अनियमित कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश कुमार साहू ने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन पूरी गंभीरता से प्रयास करेगा। यदि आगामी 15 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो जिले के समस्त संबंधित कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ सूरजपुर के जिला अध्यक्ष इंद्रसेन विश्वकर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष दलगर राजवाड़े, दिनेश राजवाड़े, कोषाध्यक्ष अमित चौरसिया, जीवन दीप प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. निलेश साहू, मीडिया प्रभारी मारुति नंदन चक्रधारी एवं रविशंकर कुशवाहा सहित संगठन की पूरी टीम एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

15 दिन में समाधान नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

बैठक के बाद कर्मचारियों में अपनी समस्याओं के निराकरण को लेकर उम्मीद के साथ-साथ आक्रोश भी नजर आया। संगठन ने स्पष्ट किया कि पहले ज्ञापन के माध्यम से शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया जाएगा और निर्धारित समयावधि में समाधान नहीं होने पर आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा।

 

anil sahu
Author: anil sahu

सबसे ज्यादा पड़ गई