देवगढ़ धाम सड़क मार्ग महगाई बजार के समीप भीषड सड़क हादसा –एक की मौत दो घायल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तीन बाइक की जबरदस्त टक्कर में 1 की मौत, 2 घायल

देवगढ़ शिव मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, महगाई बाजार के पास हुआ हादसा

मंगलवार को होगा पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार,

रामानुजनगर, सूरजपुर

सावन सोमवार के कारण देवगढ़ शिव मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ के बीच सोमवार दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच रामानुजनगर थाना क्षेत्र के महगाई बाजार के पास दो बाइक की टक्कर में तीसरी बाइक भी उसकी चपेट में आ गई।

हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार कोरिया जिले के गणेशपुर और सूरजपुर के सलका गांव के दो बाइक सवार देवगढ़ मंदिर की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे श्रीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम दवना निवासी सूरज साहू की अपाचे बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से जा टकराई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दवना निवासी सूरज साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर श्रीनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान सूरज साहू ने दम तोड़ दिया। पुलिस प्रसासन ने  समस्त वाहन चालकों से अपील करते हुए आग्रह किया है की यातायात के नियमों के तहत वाहन धीरे चले और सुरक्षित रहें l

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे सूरजपुर जिला चिकित्सालय की मर्चुरी में सुरक्षित रखवा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तीनों बाइकों में कुल कितने लोग सवार थे और किस वाहन में कौन बैठा था। पुलिस घायलों के बयान और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है।

]सावन सोमवार होने के कारण हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाइक, कार और अन्य साधनों से देवगढ़ शिव मंदिर पहुंच रहे थे। इसी जल्दबाजी और भीड़ के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan