शिवरीनारायंण मे 500.धर्मानत्रित परिवारों की सनातन धर्म मे घर वापसी —प्रबल प्रताप जूदेव

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

शिवरीनारायण में 500 धर्मांतरित परिवारों की घर वापसी

सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के अवसर पर वैदिक विधि से सनातन धर्म में वापसी  

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव: “सनातन को छेड़ा है, अब सनातन तुझे छोड़ेगा नहीं

शिवरीनारायण, जांजगीर-चांपा

माँ शबरी की पावन धरा शिवरीनारायण स्थित राम मिलेंगे आश्रम, तेंदुवाधाम में सावन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित सवा लाख पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन के अवसर पर 500 धर्मांतरित परिवारों की विधि-विधान से सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई।

 

राम मिलेंगे आश्रम, कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन फाउंडेशन एवं सेवा न्याय उत्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय घर वापसी अभियान प्रमुख एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक संस्कारों के पश्चात धर्मांतरित परिवारों का पद प्रक्षालन कर उन्हें सनातन संस्कृति से जोड़ा।

इस अवसर पर श्री जूदेव ने कहा कि “मेरे पूज्य पिताजी महाराज कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी ने जिस संकल्प के साथ घर वापसी अभियान शुरू किया था, उसे आगे बढ़ाना मेरे जीवन का संकल्प है। सनातन संस्कृति की रक्षा और अपनी जड़ों से दूर हुए परिवारों को सम्मानपूर्वक मूल परंपरा से जोड़ने का यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

उन्होंने कहा “भगवान शिव पर अशोभनीय टिप्पणी करने वाले सुन लें – सनातन किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन जब कोई सनातन की आस्था को चुनौती देता है, तो सनातन उसे छोड़ता भी नहीं। अधर्म का परिणाम समय स्वयं दिखाता है।

श्री जूदेव ने कहा कि सनातन धर्म भारत की आत्मा और जीवन दर्शन है। अपनी जड़ों से जुड़ना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है और घर वापसी अभियान इसी सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रयास है।

कार्यक्रम में डॉ. अशोक हरिवंशी, श्रीमती अंजू गबेल, जगन्नाथ दादा, महात्यागी बाबा, शालिनी अत्री सहित धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan