तिंरगा यात्रा के दौरान सार्वजनिक मंच पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष की अनदेखी –रेखा राजवाड़े

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

तिरंगा यात्रा में जिला पंचायत उपाध्यक्ष की अनदेखी 

प्रोटोकॉल के बाद भी मंच से नाम नहीं लिया, पूर्व जनप्रतिनिधियों का नाम पढ़ा गया

सूरजपुर

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े की अनदेखी का मामला सामने आया है।

आरोप है कि प्रोटोकॉल में नाम होने के बाद भी मंच से जिला पंचायत उपाध्यक्ष का नाम नहीं लिया गया। वहीं पूर्व में रहे जनप्रतिनिधियों का नाम मंच से लिया गया।

इस घटना को लेकर नाराजगी जताई गई है। कहा गया कि _वर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रोटोकॉल को नज़र अंदाज करना बहुत ही अपमान जनक विषय है।

इस प्रकार से जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार करना निश्चित ही आयोजनकर्ता की घोर लापरवाही है।_

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि तिरंगा यात्रा राष्ट्रीय एकता और सम्मान का प्रतीक है।

ऐसे कार्यक्रम में वर्तमान पदस्थ जनप्रतिनिधि के नाम की अनदेखी करना संवैधानिक पद का अपमान हकार्यकर्ताओं ने आयोजकों से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की मांग की है।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े ने सोशल मिडिया पर भी अपनी तीखी प्रकिया व्यक्त करते हुए नराजगी जाहिर की है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan