


रामानुजनगर में पहली बार 15 मीटर लंबा तिरंगा ले निकली भव्य शोभा यात्रा
SOSS Infra Public School के बच्चों ने देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा कस्बा
रामानुजनगर, सूरजपुर।80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर *SOSS Infra Public School, कौशलपुर के बच्चों ने रामानुजनगर में इतिहास रच दिया।
विद्यालय के नन्हे-मुन्ने देशभक्तों ने 15 मीटर लंबे विशाल तिरंगे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली, जो रामानुजनगर में पहली बार आयोजित की गई।
देशभक्ति के जोश, अनुशासन और एकता के साथ निकली इस शोभा यात्रा में छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर कदम से कदम मिलाकर चले। भारत माता, तिरंगे और पारंपरिक वेशभूषा में सजे बच्चों ने पूरे रामानुजनगर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
बच्चों का जोश और अनुशासन देखकर मार्ग में खड़े लोग भी “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठे।





