तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार महिला-पुरुष को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित महगवा में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला और पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से कुचल गए।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों लोग सूरजपुर से भैयाथान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान भैयाथान की ओर से सूरजपुर आ रहा एक लोड ट्रेलर महगवा रिंग रोड पर बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रेलर के पहियों के नीचे जा फंसी।

हादसे में महिला का शव ट्रेलर के पहियों के नीचे आने से बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों और फरार ट्रेलर चालक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

anil sahu
Author: anil sahu