
ब्यूरो अंबिकापुर
एकजुटता का उदाहरण: सरपंच के आह्वान पर केवरी गांव ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प
महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों ने निकाली विशाल रैली, शराब बनाने-बेचने पर सामाजिक बहिष्कार का ऐलान
लखनपुर, सरगुजा।
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत केवरी, थाना लखनपुर ने एकजुटता का अनोखा उदाहरण पेश करते हुए गांव को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है।
ग्राम पंचायत के सरपंच मैनेजर सिंह के नेतृत्व में एक दिन पूर्व गांव में आमसभा आयोजित की गई। बैठक में पूर्व सरपंच कुंतें कुमार सिंह, पिताम्बर पैकरा रोशन लाल विसि, गांव के पटेल और गवटिया सहित सभी समुदाय के लोग मौजूद रहे।
सरपंच ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि यदि गांव में शराब बनाना और सेवन करना बंद कर दिया जाए तो केवरी सरगुजा संभाग का पहला नशा मुक्त गांव बन जाएगा। उन्होंने कहा इससे गांव में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा, कृषि में उन्नति होगी और आपसी विवाद खत्म होंगे
सरपंच के तर्कों से प्रभावित होकर हर घर की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने समर्थन दिया।
रविवार को विशाल शपथ समारोह
रविवार को गांव की सभी बस्तियों से होते हुए विशाल जुलूस निकाला गया।
बाजे-गाजे के साथ लोगों ने नारे लगाए आज के बाद किसी पर्व-त्योहार में नशा नहीं करेंगे, सम्मेलन में यह भी तय हुआ कि भविष्य में शराब बनाने, बेचने और सेवन करने वालों के खिलाफ सामाजिक रूप से कार्रवाई की जाएगी और सबके सामने उनकी निंदा की जाएगी।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक भोज के साथ हुआ। सभी जाति-समुदाय के लोगों ने इस अभियान को पूर्ण समर्थन दिया।
अब देखना होगा कि केवरी गांव का यह संकल्प जमीनी स्तर पर कितना असर दिखाता है, इस अवसर पर सम्पूर्ण गांव की माता बहने एवं बुजुर्गो युवाओ सहित सम्पूर्ण गांव के लोग मौजूद थे l




