सीतापुर मे चोरी के आरोप मे महिला की हत्या, आरोपी जेल दाखिल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

आशिक खान 

 

 

सीतापुर में चोरी के आरोप में महिला की पीट-पीटकर हत्या

पति को दी बेहोशी की सूचना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

सीतापुर के ग्राम कटनईपारा की वारदात

अंबिकापुर सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कटनईपारा में चोरी का आरोप लगाकर एक महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के अनुसार मृतिका 32 वर्षीय मानकी उर्फ संतोषी पति संतोष कुमार यादव, निवासी पत्थलगांव, जशपुर की है। वह वर्तमान में सीतापुर के ग्राम खाल बगीचा में रह रही थी। उसका पति संतोष यादव सीतापुर के शंकर रेस्टोरेंट संचालक ऋषिधर गुप्ता के यहां काम करता था।

घटना 27 अगस्त 2026 की सुबह की है।

आरोपी संजय चौहान ने संतोष यादव को फोन कर बताया कि “तुम्हारी पत्नी सीतापुर के खाल बगीचा के पास बेहोश पड़ी है”।

डंडे से की थी मारपीट

जब पति मौके पर पहुंचा तो देखा कि पत्नी के दाहिने पैर, घुटना और होंठ में चोट के निशान हैं।

ग्रामीणों से पूछताछ पर पता चला कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे आरोपी संजय चौहान ने मानकी पर लगभग 20 हजार रुपये की चोरी का आरोप लगाते हुए डंडे से बेरहमी से मारपीट की थी।

उसे अधमरा करने के बाद आरोपी ने ही पति को सूचना दी।

अस्पताल में हुई मौत

संतोष यादव आनन-फानन में पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतापुर लेकर पहुंचा।

जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan