असली सोने चांदी के गहने लेकर नकली थमा दिया –आधा दर्जन महिलाएं थाने मे फरियाद लेकर पहुंची

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में ठगी का नया तरीका!  

असली सोने-चांदी के बदले थमा दिए नकली गहने  थमा दिए,

oplus_2

आधा दर्जन महिलाएं थाने पहुंची, पुलिस जांच में जुटी

रामानुजनगर में जागरूकता अभियान के बावजूद ठग महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं। रामानुजनगर थाना क्षेत्र से असली सोना-चांदी लेकर नकली गहने पकड़ाने का मामला सामने आया गांव-गांव जाकर किया फ्रॉड

पीड़ित महिलाओं के अनुसार नारायणपुर के एक सोना-चांदी व्यवसायी ने गांव-घर में आकर सोना-चांदी खरीदने का काम किया था। महिलाओं ने भरोसा कर उसे अपने असली गहने दे दिए। बदले में उसे नकली गहने थमा दिए गए।

जब महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने गहनों की जांच कराई। जांच में पता चला कि सभी गहने नकली हैं। इसके बाद होश उड़ गए थाने पहुंची पीड़ित महिलाएं

रामानुजनगर थाना क्षेत्र के तीन गांवों की लगभग आधा दर्जन महिलाएं बुधवार को थाने पहुंचीं और लिखित शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने आरोपी व्यवसायी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

रामानुजनगर पुलिस ने बताया कि महिलाओं की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan