
रामानुजनगर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने हजारी लाल साहू
रामानुजनगर। रामानुजनगर ब्लॉक मुख्यालय स्थित रानी मैदान में आगामी दुर्गा उत्सव के आयोजन को लेकर सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गा उत्सव को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से हजारी लाल साहू को सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में नगर के पूर्व पूजा समिति अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, जय प्रकाश, राजेश शंकर दास, संतोष साहू, यादवेंद्र दुबे, श्याम सुंदर, शंकर साहू, राजेश गुप्ता, रिंकल गुप्ता, सुशील पाण्डेय, नंदू यादव, संदीप साहू, संजू गुप्ता, मदन, रोहित साहू, विनोद उपाध्याय, घरभरण राजवाड़े सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से हजारी लाल साहू के नाम पर सहमति जताते हुए उन्हें समिति की जिम्मेदारी सौंपी। अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हजारी लाल साहू ने सभी सदस्यों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का अध्यक्ष बनाए जाने की जिम्मेदारी उन्हें मिली है। दुर्गा उत्सव एक सामूहिक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन है, इसलिए इसके सफल आयोजन के लिए सभी लोगों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि इस शुभ एवं धार्मिक कार्य में सभी लोग अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि दुर्गा उत्सव को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ भव्य रूप से मनाया जा सके।





