कुएं में मौत का खौफनाक तरीका: पैरों में पत्थर बांधकर युवक ने लगाई छलांग, मौत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अनिल साहू

पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था मृतक, तीसरी कोशिश में नहीं बच सकी जान

सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्याणपुर में एक युवक की कुएं में डूबने से मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुमेर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुमेर सिंह ने कथित तौर पर अपने पैरों में रस्सी बांधी और दो बड़े पत्थरों को बोरे में भरकर पैरों से लटका लिया। इसके बाद वह कुएं में कूद गया। पैरों में भारी वजन बंधा होने के कारण वह पानी से बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। पहली बार उसने फांसी लगाने की कोशिश की थी, लेकिन पेड़ की डाली टूट जाने से उसकी जान बच गई थी। इसके बाद उसने दूसरी बार कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया, लेकिन तैरना आने के कारण वह सुरक्षित बाहर निकल आया था।

इस बार युवक ने कथित तौर पर पहले की कोशिश से अलग तरीका अपनाते हुए अपने पैरों में पत्थरों का वजन बांधकर कुएं में छलांग लगा दी, जिसके बाद उसकी जान नहीं बच सकी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों तथा युवक द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम के पीछे की परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की विवेचना की जा रही है।

anil sahu
Author: anil sahu