
अंबिकापुर ब्यूरो आशिक खान

सेवा संकल्प अभियान के तहत रामानुजनगर ब्लॉक मुख्यालय में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर दीप प्रज्ज्वलन कर खुशियाँ मनाई गई,
रामानुजनगर, 17 सितंबर 2026।
सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज दिनांक 17/09/2026 को शाम रामानुजनगर के सभी चौक चौराहो के आलावा तहसील कार्यालय, जनपद कार्यालय बिजली विभाग, शिक्षा विभाग बस स्टेण्ड, शिवमन्दिर सुभाष चौक से चांदनी चौक बज़ार चौक, व प्रेमनगर सड़क मे क़ृषि विभाग, हॉस्पिटल, थाना एस डी एम कार्यालय, वन विभाग विश्राम गृह मे तथा मेन रोड के सड़कों मे दीप जलाया गया, जिसमे लगभग सभी विभाग प्रमुखो की भागीदारी देखी गई, तथा स्कूल व छात्रा वास की बालिकाओ व स्कूली छात्रों ने भी अपना योगदान दिया, मिडिया की टीम के द्वारा यह देखा गया की पशु विभाग के अधिकारी दीप उत्सव पर अपनी सहभागिता प्रदान नही किया है, तथा परियोजना कार्यालय भी इसी तर्ज पर नजर आयी है,
नगर में दीप प्रज्ज्वलन कर माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए जन्मदिवस मनाया गया, वहीं जिला प्रसाशन के नेतृत्व मे सभी सड़क मार्गो को ड्रोन कैमरे से निगरानी किया जा रहा था, इस मुहिम पर काफी संख्या मे शाशकीय कर्मचारी अधिकारी भी पूरी निष्ठा से मोदी जी के जन्मदिन पर खुशियाँ मनाया तथा सामूहिक एकता की प्रतीक जन्मदिन ऐतिहासिक रूप से इतिहास मे याद रक्खा जायेगा,





