डगमला की आयशा बीबी पूर्व उपसरपंच का हुआ निधन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

शोक समाचार:

92 वर्षीय आयशा बीबी का निधन 

रामानुजनगर। त्रिपुरेश्वरपुर डगमला रामानुजनगर के कृषक स्व दिलशेर खान की धर्मपत्नी 92 वर्षीय पूर्व उप सरपंच तथा महिला कॉग्रेस की नेत्री स्व आयशा बीबी का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। वे कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।

स्थानीय कब्रिस्तान त्रिपुरेश्वरपुर डगमला में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया, स्व आयशा बीबी शमशेर खान पूर्व जनपद उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष की माता जी थीं अपने पीछे एक पुत्र सहित दो पुत्री सहित एक दर्जन से ज्यादा नाती, पोता, पोती, प्रपोता परिवार छोड़ गई हैं। उनके अंतिम संस्कार में समाज एवं अन्य समुदाय से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan