सेवा संकल्प अभियान के तहत कुमेली जल प्रपात पर वृक्षारोपण व सफाई कार्य मे शामिल हुए विधायक भूलन सिंह

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

अंबिकापुर ब्यूरो आशिक खान

रामानुजनगर: सेवा संकल्प अभियान के तहत कुमेली घाट में स्वच्छता और पौधरोपण, विधायक भूलन सिंह मरावी हुए शामिल

रामानुजनगर, आज दिनांक 26/09/2026 को सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रातः 7 बजे कुमेली घाट में स्वच्छता कार्य एवं पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र 04 के माननीय विधायक श्री भूलन सिंह मरावी जी उपस्थित रहे। उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , ग्राम पंचायत के सरपंच-उपसरपंच, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे इस अवसर पर थाना प्रभारी रामानुजनगर विराट विसी एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी पूजा यादव अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर घाट परिसर में साफ-सफाई की एवं पौधे लगाए।

 

 

विधायक श्री मरावी ने सभी को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया और कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। घाटों की स्वच्छता और हरियाली से ही पर्यटन और आस्था दोनों को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan