
अनिल साहू
शिवानी जायसवाल कोरिया, चांदनी कंवर रायपुर और जगन्नाथ वर्मा महासमुंद भेजे गए
सूरजपुर। जिले के प्रशासनिक अमले में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। शासन द्वारा जारी प्रशासनिक स्थानांतरण आदेश के तहत सूरजपुर के एसडीएम शिवानी जायसवाल, भैयाथान की एसडीएम चांदनी कंवर और जिले के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा का तबादला किया गया है। वहीं रामसिंह ठाकुर को सूरजपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सूरजपुर एसडीएम शिवानी जायसवाल का स्थानांतरण कोरिया जिले में डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया गया है। वहीं भैयाथान एसडीएम चांदनी कंवर को रायपुर भेजा गया है।
इसी क्रम में सूरजपुर के अपर कलेक्टर जगन्नाथ वर्मा का तबादला महासमुंद किया गया है। उनके स्थान पर रामसिंह ठाकुर को सूरजपुर का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है।
एक साथ बदले तीन प्रमुख अधिकारी
जिले के प्रशासनिक ढांचे में एक साथ तीन प्रमुख अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। खासतौर पर अपर कलेक्टर और दो एसडीएम स्तर के अधिकारियों के स्थानांतरण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब इन अधिकारियों के स्थान पर नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारियों के आने से जिला प्रशासन के कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
सूरजपुर जिला प्रशासन की वर्तमान ऑनलाइन सूची में शिवानी जायसवाल को एसडीएम सूरजपुर, चांदनी कंवर को एसडीएम भैयाथान और जगन्नाथ वर्मा को अपर कलेक्टर के रूप में दर्ज किया गया है।





