आँगन मिलनसेवा कार्यकर्म मे पोषण और महिला कल्याण योजनाओ की दी गई जानकारी

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में पोषण और महिला कल्याण योजनाओं की दी गई जानकारी

रामानुजनगर ——- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, पंच तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं शामिल हुईं।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, मितानिनों एवं पंचों का सम्मान भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए जा रहे रथ अभियान का स्वागत किया गया। विभागीय टीम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने उपस्थित हितग्राहियों को पोषण आहार के महत्व की जानकारी दी। विशेष रूप से रेडी-टू-ईट पोषण आहार के सेवन से मिलने वाले पोषण संबंधी लाभों के बारे में महिलाओं को बताया गया।

गर्भवती महिलाओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने की सलाह देते हुए मोरिंगा (सहजन) के पत्तों के उपयोग के बारे में जानकारी दी गई।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को अपने घरों में मोरिंगा का पौधा लगाने तथा उपलब्धता के अनुसार उसके पत्तों का भोजन में उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम में शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के संबंध में भी महिलाओं को जानकारी दी गई। योजना के माध्यम से महिलाओं को मिलने वाले लाभ एवं पात्रता संबंधी जानकारी से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला महिला मंडल की उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, रामानुजनगर जनपद सदस्य चंद्रकला उपाध्याय, जिला महिला मंडल की कोषाध्यक्ष मीना सिंह, महिला मंडल रामानुजनगर की अध्यक्ष मधु जायसवाल, प्रभा जायसवाल एवं पंच ज्योति सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रामानुजनगर क्षेत्र के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, सुपरवाइजर गंगोत्री मानिकपुरी, मितानिन तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

सभी ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan