
अंबिकापुर ब्यूरो आशिक खान
ग्राम पंचायत गणेशपुर के रजवार पारा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
रामानुजनगर, आज ग्राम पंचायत गणेशपुर के रजवार पारा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती राजमणिया सिंह जनपद सदस्य एवं रोहित सिंह उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम के सरपंच श्रीमती शांति देवी सिंह जी, उपसरपंच मोहर मनिया, रोजगार सहायक चंद्रिका पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा पटेल एवं सभी हितग्राही व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार
सभी की उपस्थिति में आंगन मिलन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार भी किया गया।
मुख्य अतिथि ने यह कहा
मुख्य अतिथि द्वारा कहा गया कि सभी कोई आंगनवाड़ी आकर योजनाओं की जानकारी लेते रहें एवं सभी योजनाओं का लाभ अच्छे से लें। आंगनवाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए चल रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया, इस अवसर पर गणेशपुर की समस्त आँगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मितानिन एवं घरेलु माताएं भी मौजूद रही l
[I





