सूरजपुर ब्रेकिंग: कालीघाट में शव मिलने से सनसनी, आखिर कौन है मृतक? जांच में जुटी जयनगर पुलिस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

महावीरपुर के कालीघाट में मिला शव, जयनगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने संभाला मोर्चा; मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

सूरजपुर। जिले के महावीरपुर क्षेत्र में कालीघाट स्थित ग्राम पंचायत रोड के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 25 मीटर दूर मिलने की जानकारी सामने आई है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू कर शव की पहचान करने तथा घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

फिलहाल व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। शव मिलने की खबर के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।

अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मृतक कौन था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

anil sahu
Author: anil sahu