दिव्यांगजनों के चेहरे पर आई मुस्कान रामानुजनगर शिविर मे सैकड़ो को मिली सहायक उपकरण

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

दिव्यांगजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, रामानुजनगर शिविर में 316 का पंजीयन, 100 को मिले सहायक उपकरण

 

रामानुजनगर (सूरजपुर)। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में रामानुजनगर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। विकासखंड स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन सामुदायिक भवन रामानुजनगर, पावर हाउस के पीछे किया गया। शिविर में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपने परिजनों के साथ पहुंचे।

शिविर में कुल 316 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जबकि 100 हितग्राहियों को मौके पर ही कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। शेष पंजीकृत हितग्राहियों को चिन्हांकन एवं आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना, उनकी आवश्यकताओं की पहचान करना तथा उन्हें दैनिक जीवन में आत्मनिर्भर बनने के लिए आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना रहा।

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग के उप संचालक, कार्यरोपण अधिकारी कमलभान दुबे, रामपोरते तिग्गा सहित सभी पंचायतों के सचिव, सरपंच, पंचगण, ग्रामीणजन एवं दिव्यांगजनों के अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

शिविर में दिव्यांगजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। जरूरतमंद हितग्राहियों को सहायता उपकरण मिलने से उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दी। निश्चित रूप से इस तरह के शिविर दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई