
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर 
SIR दौरान वर्तमान मतदाता सूची से नाम काटने हेतु जमा फर्जी आवेदन पत्र से बवाल,
थाने मे शिकायत कर कार्यवाही की किया मांग
जिला सूरजपुर के विधान सभा क्षेत्र-04,प्रेमनगर अंतर्गत पोलिंग बूथ त्रिपुरेश्वरपुर के 32 अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम वर्तमान मतदाता सूची से नाम हटाने हेतु पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत अन्यत्र स्थानांतरित अथवा मृत बता कर फर्जी आक्षेप प्रारूप -07 में जमा किया गया है,
जिसकी जानकारी मिलने पर ग्राम त्रिपूरेश्वरपुर के अल्पसंख्यक वर्ग जिनका नाम काटने हेतु असत्य एवम मिथ्या आक्षेप लगाया गया है
सभी ने थाना रामानुजनगर में फर्जी आवेदनकर्ताओं के विरुद्ध FIR दर्ज कर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 (1950 का 43) की धारा 31 के तहत कार्यवाही करने का आवेदन दिया गया
, जिसके प्रावधानों के तहत असत्य एवम मिथ्या घोषणा कर आवेदन लगाने वालों को उक्त आपराधिक कृत्य के लिए एक साल का कारावास अथवा आर्थिक दण्ड या दोनों प्रावधानित है ।
शिकायत आवेदन पत्र में आरोप लगाया गया है कि ,
प्रथम दृष्ट्या ही अल्पसंख्यक वर्ग के मतदाताओं के नाम काटने का कार्य एक दल विशेष द्वारा षडयंत्रपूर्वक एक ही कार्यालय अथवा स्थान पर तैयार आक्षेप प्रारूप 07 में जिनका नाम काटना प्रतिवेदित है उनका डिटेल कंप्यूटर से भरा गया है
तथा सभी आवेदक के नाम एक ही हस्तलिपि में भरा गया है तथा हस्तक्षार भी एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया है ।
नाम काटने हेतु आक्षेपित मतदाताओं में वर्तमान में निर्वाचित जनपद सदस्य शमशेर ख़ान , ग्राम पंचायत के सचिव जैनुल ख़ान , प्रधान पाठक सुल्तान ख़ान एवम जाकिर ख़ान के नाम भी अन्यत्र स्थानांतरित बता कर विलोपित करने हेतु आवेदित है ।
इस प्रकार फर्जी आवेदन के आधार पर किसी का नाम मतदाता सूची से विलोपित नहीं करने तथा फर्जी आवेदकों के विरुद्ध FIR दर्ज कर समुचित कार्यवाही हेतु आवेदन प्रस्तुत है ।
वहीं सूरजपुर जिले के लगभग सभी विकासखंड के विभिन्न ग्राम पंचायतो मे निवासत मुस्लिम समुदाय के लोगों को सड्यंत्र पूर्वक नाम विलोपित करा दिया गया, जिससे विशेष समुदाय के लोगों मे आक्रोश देखा जा रहा,मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठ नागरिको ने शासन प्रसासन से अविलम्ब कार्यवाही करते हुए विलोपित नाम जोड़वाने की मांग किया है l


