कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिसिंह ने बजट को बताया –छलावा,

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

|अंबिकापुर ब्यूरो

 सूरजपुर की उम्मीदों पर फिरा पानी जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने बजट को बताया छलावा कहा – सरकार ने जिले को विकास के नक्शे से मिटाया

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार द्वारा आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सूरजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह ने इसे पूरी तरह दिशाहीन और जनविरोधी करार दिया

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल विज्ञापनों और आंकड़ों की बाजीगरी है जिसमें छत्तीसगढ़ के आम आदमी, किसान और युवाओं के लिए कुछ भी नया नहीं है।

सूरजपुर की घोर उपेक्षा:* शशि सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह संभाग से होने के बावजूद, सूरजपुर जिले के लिए इस बजट में कोई भी बड़ी स्वास्थ्य सुविधा या नए मेडिकल कॉलेज की ठोस पहल नहीं दिखी।

किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चोट: अध्यक्ष ने कहा कि सूरजपुर के किसान अपनी मेहनत के हक के लिए तरस रहे हैं बजट में न तो खाद-बीज की किल्लत दूर करने का कोई रोडमैप है और न ही धान के बोनस को लेकर कोई स्पष्ट नीति सरकार ने किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के बजाय कर्ज के दलदल की ओर धकेल दिया है।

महंगाई पर सरकार का ‘मौन’ व्रत: अध्यक्ष ने कहा कि महतारी वंदन योजना के नाम पर एक हाथ से पैसे देकर महंगाई और टैक्स के जरिए दूसरे हाथ से जनता की जेब काटी जा रही है।

रसोई गैस, पेट्रोल और जरूरी वस्तुओं की कीमतों को कम करने की दिशा में बजट पूरी तरह मौन है।

यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ का नहीं, बल्कि ‘विज्ञापनी छत्तीसगढ़’ का बजट है।

भाजपा सरकार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उनकी प्राथमिकता में आम जनता नहीं बल्कि केवल बड़े पूंजीपति हैं सूरजपुर की जनता इस अन्याय का जवाब आने वाले समय में जरूर देगी

Aashiq khan
Author: Aashiq khan