
रामानुजनगर।अदान सहायता राशि वितरण समारोह एवं विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन यहां तहसील अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति प्रांगण परशुरामपुर में आयोजित किया गया। जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत् आनलाइन माध्यम से किसानों के खाते में अंतर की राशि का अंतरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष रेखा राजवाड़े,जनपद अध्यक्ष गुलाब सिंह की मौजूदगी में कलेक्टर एस जयवर्धन द्वारा किसानों को बोनस तिहार एवं होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
जिला प्रशासन व कृषि सहकारिता विभाग द्वारा आयोजित किसान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना के तहत् यहां रामानुजनगर तहसील अंतर्गत 10 समितियों में धान विक्रय करने वाले 11हजार 4 सौ 14 किसानों को उनके खातों में अदान सहायता राशि 51 करोड़ 73 लाख 30 हजार एक सौ 62 रूपए आनलाइन माध्यम से अंतरित किया गया। इस अवसर पर किसानों ने विष्णु देव सरकार के धान खरीदी नीति की प्रशंसा की और होली त्योहार से पहले एक मुस्त राशि भुगतान किए जाने हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उन्नत व प्रगतिशील चयनित कृषकों को प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्तागण एसडीएम शिवानी जायसवाल सीईओ संजय राय, तहसीलदार एम एस राठिया, डी डी ए संपदा पैकरा एस ए डी ओ प्रफुल्ल गुप्ता क्वापरेटिव बैंक मैनेजर समिति प्रबंधकगण एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।
*किसानों को जागरूक रहने की* *जरूरत* — इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए कलेक्टर एस जयवर्धन ने कहा कि शासन के योजनाओं का लाभ लेने के लिए हमारे किसानों को अपने भूमि से संबंधित कागजात और आधार कार्ड को अनिवार्य रूप से अपडेट रखना चाहिए और समय समय पर शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने से आपको होने वाले दिक्कतों से बचा जा सकता है तथा समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकता है। कलेक्टर ने अभी सम्पन्न धान खरीदी के समय एग्री स्टैक आदि औपचारिकताएं पूरी नहीं होने से अनेक किसानों को हुए परेशानियों का हवाला देते हुए किसानों से आग्रह किया कि जमीन के खसरा खतौनी ऋण पुस्तिका आधार कार्ड में नाम सही होना तथा बैंक पासबुक आदि दस्तावेजों को हर समय अपडेट रखें और एनवक्त पर होने वाली परेशानियों से बचें। कलेक्टर ने धान के अतिरिक्त गेंहू और दलहन तिलहन शब्जी वर्गीय फसलों पर ज्यादा फोकस करके अतिरिक्त लाभ कमाने की बात कही । कलेक्टर ने जल संरक्षण हेतु नदी नालों पर हो रहे अवैध कब्जों पर चिंता जताते हुए जल संरक्षण की दिशा काम करने की जरूरत पर बल दिया।


