

जनआकांक्षाओं का बजट: गांव-गरीब-किसान को संबल, विकास को नई रफ्तार -विधायक भूलन सिंह मरावी
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने इसे जनआकांक्षाओं को समर्पित और विकासोन्मुख बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सपनों को नई ऊर्जा देने वाला है।विधायक श्री मरावी ने कहा कि यह केवल आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करने वाला संकल्प-पत्र है। बजट में कृषि और सिंचाई के विस्तार, ग्रामीण सड़कों के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा संस्थानों के उन्नयन तथा स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर विशेष बल दिया गया है। इससे दूरस्थ अंचलों में रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर मिलेगा।उन्होंने विशेष रूप से किसानों के हित में किए गए प्रावधानों का उल्लेख करते हुए कहा कि सिंचाई संसाधनों के विकास और कृषि अधोसंरचना के सशक्तिकरण से उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में स्थायी वृद्धि होगी। जब किसान मजबूत होगा, तभी प्रदेश समृद्ध होगा,उन्होंने कहा।युवाओं के संदर्भ में विधायक श्री मरावी ने बताया कि बजट में रोजगार सृजन, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की ठोस पहल की गई है। इससे प्रदेश के युवाओं को अपने ही क्षेत्र में अवसर मिलेंगे और पलायन की समस्या में कमी आएगी। महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़े प्रावधानों को उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।विधायक ने भरोसा जताया कि सुशासन से समृद्धि के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह बजट छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियां अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह बजट उसी सोच का प्रतिबिंब है।अंत में मरावी ने कहा कि आने वाले वर्षों में यह बजट गांव-गांव में विकास की नई रोशनी लेकर आएगा और आमजन के जीवन स्तर में ठोस सुधार सुनिश्चित करेगा।

*आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा बजट – मुरली मनोहर सोनी*
भाजपा जिला अध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी ने बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रावधान सराहनीय हैं। यह बजट प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा और छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएगा।

किसानों-युवाओं-गरीबों के लिए भरोसे का बजट: राजेश्वर तिवारी
संकल्प 2026-27 में विकास, आत्मनिर्भरता और गांव की मजबूती पर जोर
भाजपा जिला मंत्री राजेश्वर तिवारी ने वर्ष 2026-27 के संकल्प बजट को जनआकांक्षाओं पर खरा उतरने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की दूरदर्शिता में प्रस्तुत यह बजट किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग के लिए विश्वास का दस्तावेज है।
तिवारी ने कहा कि कृषक उन्नति योजना, बिजली सब्सिडी, ब्याज-मुक्त ऋण और भंडारण सुविधाओं के विस्तार जैसे प्रावधान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देंगे। इससे न केवल अन्नदाताओं को मजबूती मिलेगी, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा कि बजट में गांव, गरीब और किसान को केंद्र में रखकर योजनाओं का विस्तार किया गया है। यह केवल आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की ठोस कार्ययोजना है। भाजपा संगठन इस बजट की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर हर पात्र हितग्राही को योजनाओं से जोड़ने का काम करेगा।

हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाला बजट – शशिकांत गर्ग*
भाजपा जिला महामंत्री शशिकांत गर्ग ने कहा कि यह बजट संतुलित और दूरदर्शी है, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और उद्योग क्षेत्र के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई हैं, जिससे प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।

*समावेशी विकास को गति देगा प्रदेश का बजट – संदीप अग्रवाल*
ओपी चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने कहा फकि विष्णु देव साय के नेतृत्व में यह बजट समावेशी विकास, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है। अवसंरचना विकास, रोजगार सृजन और कृषि उन्नति के लिए किए गए प्रावधान प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगे और “सुशासन से समृद्धि” के संकल्प को साकार करेंगे।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




