दीपनारायण सिंह को भाजपा नीति मंच के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व मिला –हुआ जगह जगह स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सूरजपुर जिला रामानुजनगर ब्लॉक के आदिवासी भाजपा नेता श्री दीपनारायण को (मूल संगठन का ) प्रदेश अध्यक्ष की दायित्व सौंपा है।

कार्यकर्ताओं में हर्ष,, हुआ अतिशी स्वागत

 

राष्ट्रीय संगठन द्वारा भा. ज.पा. नीति मंच में छत्तीसगढ़ प्रदेश सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक निवासी वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता श्री दीपनारायण जी को केंद्रीय नेतृत्व ने मूल संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।

एक लंबे समय से भाजपा पार्टी में जुड़कर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने पश्यचात पार्टी की अनेक दायित्वों का निर्वहन करने वाले दीपनारायण को पार्टी संगठन ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

दीपनारायण की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में बेहद खुशी का वातावरण है।

इनकी कार्य व सजगता को देखते हुए, राष्ट्रीय संरक्षक भाजपा नीति मंच के श्री रामकृष्ण भार्गव जी एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार में मिश्रिख क्षेत्र के विधायक जी के निर्देश पर तथा भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष कारी जनाब फत्तेउद्दीन खान क़ादरी जी की सहमति एवं अनुसंशा पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री हर्ष माहेश्वरी जी के द्वारा भाजपा नीति मंच के मूल संगठन में प्रदेश अध्यक्ष की दायित्व पर नियुक्ति की गई है।

इस सम्बंध में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपनारायण* ने कहा कि भाजपा नीति मंच के राष्ट्रीय संगठन द्वारा मुझे छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है

, जिसे मैं निष्ठापूर्वक एवं मेहनत के साथ ईमानदारी से भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan