पतरापली विद्यालय मे नन्हे बच्चों ने खेली होली

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

 

पतरापाली में उत्साह के साथ मनाया गया होली पर्व

 

बच्चों ने खेली सूखी होली, एमडीएम के साथ मिला आलू गुंडा 

 सूरजपुर जिले के – विकासखण्ड रामानुजनगर के ग्राम पतरापाली स्थित शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय में होली पर्व उत्साह, उमंग और पारंपरिक संस्कृति के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर रंगों और खुशियों से सराबोर रहा,

जहाँ बच्चों ने सूखी होली खेलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मध्याह्न भोजन  के साथ विशेष सामूहिक भोज आलू गुंडा का आयोजन भी किया गया,

जिसका सभी विद्यार्थियों ने आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षक व बच्चों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।

विद्यालय परिवार द्वारा केमिकल युक्त रंगों को पूर्णतः दरकिनार करते हुए प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों के उपयोग को बढ़ावा दिया गया।

बच्चों को समझाइश दी गई कि होली प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द का पर्व है,

जिसे शांति और अनुशासन के साथ मनाना चाहिए।इस अवसर पर शिक्षक योगेश साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली भारत की समृद्ध संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है।

जब फागुन माह की हवाओं में बसंत की मादकता घुलती है,

सरसों के खेत पीले हो उठते हैं और प्रकृति नवजीवन से भर जाती है, तब रंगों का यह पर्व जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि होली में केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग न करें, पानी का कम उपयोग करें, किसी को जबरन रंग न लगाएँ तथा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ।

साथ ही शांति, सौहार्द और भारतीय संस्कृति की मर्यादा के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक महेंद्र पटेल, कृष्ण कुमार यादव, अनीता सिंह, योगेश साहू, रघुनाथ जायसवाल एवं प्रवीणा सहित भृत्य, रसोइया और सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

अंत में सभी ने सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल होली मनाने का संकल्प लिया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan