
सूरजपुर जिले के रामानुजनगर मे
पहुँचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल को लड्डूओ से तौल धमाकेदार स्वागत किया गया,
विदित हो की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सरगुजा अंबिकापुर सूरजपुर कोरिया एमसीबी जिले के प्रवास एवं भेंट मुलाक़ात तथा कार्यकर्ताओ को संगठित करने के उद्देश्य से पहुँचे थे, मंगलवार को अंबिकापुर से सूरजपुर मे आवश्यक बैठक उपरान्त निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रामानुजनगर पहुँचे थे,
जहाँ पर उनका अतिशी स्वागत किया गया,
लगभग संभाग भर से कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयों की उपस्तिथि मे कार्यक्रम आयोजित हुआ,
विदित हो की कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य इस्माईल खान के निवास पहुँचे ने से पहले पूर्व सीएम का अतिशी स्वागत किया गया,
वहीं उनके स्वागत के लिए सरगुजा का लोक नृत्य कर्मा सुआ, सैला का भव्य आयोजन किया गया था,
वहीं इस्माईल खान के निवास पर सीएम को लड्डूओ से तौल कर उनको सम्मानित किया गया,
जिस पर पूर्व सीएम से काफी हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया,
वहीं इस्माईल खान के सम्पूर्ण परिवार जनों से परिचय कराया गया,
उन्होंने सभी को दुआ और आशीर्वाद देते हुए लम्बी उम्र की कामना के साथ सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया,
इससे पुर कृष्णपुर, देवनगर, तथा शिवपुर पूर्व मंत्री स्व तुलेश्वर सिंह की पुत्री जो कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नियुक्त हुई है उनसे भेंट किया,
वहीं रामानुजनगर मे हजारों की संख्या मे कॉग्रेस के कार्यकर्ताओ की मौजूदगी मे कार्यक्रम का समापन हुआ l
वहीं एक घंटे के कार्यक्रम बाद पूर्व सीएम भूपेश बघेल कोरिया जिले के लिए प्रस्थान कर गए,
प्रोटोकाल के अनुसार तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मीयों की डियूटी चौक चौराहो पर लगाई गई थीं ,




