मोनिका सिंह के जन्मोत्सव पर धार्मिक अनुष्ठान का हुआ आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

 

रामानुजनगर – पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भरतपुर–सोनहत विधायक श्रीमती रेणुका सिंह के जन्मदिवस (5 जनवरी) तथा उनकी सुपुत्री सुश्री मोनिका सिंह, सभापति जिला पंचायत सूरजपुर के जन्मदिवस (6 जनवरी) के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना के संचार हेतु भव्य बृहद सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया।

इस विशेष अवसर पर प्रसिद्ध सुंदरकांड पाठकर्ता श्री गणेश मिश्रा (राजनांदगांव – ताल छापर वाले) एवं उनकी अनुभवी टीम के द्वारा सुमधुर कंठ, संगीतमय वाद्ययंत्रों एवं भावपूर्ण प्रस्तुति के साथ सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया।

पाठ के दौरान श्रीराम नाम, चौपाइयों एवं भजनों की गूंज से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया,

जिससे श्रद्धालु भाव-विभोर होकर रामभक्ति में लीन हो गए। कार्यक्रम में ग्रामीण अंचलों सहित दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं दोनों जननेत्रियों के समर्थकों ने सहभागिता की।

उपस्थित जनसमूह ने पूरे अनुशासन, श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सुंदरकांड पाठ में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं उन्नति की कामना करना तथा समाज में आपसी सौहार्द, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देना रहा।

इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीमती रेणुका सिंह एवं सुश्री मोनिका सिंह के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं के निरंतर विस्तार की मंगलकामनाएँ कीं।

कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

क्षेत्रवासियों ने इस धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे आध्यात्मिक चेतना को सशक्त करने वाला बताया।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan