
सूरजपुर जिले के रामानुज नगर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के शाखा प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगे हैं।
आरोप है कि शाखा प्रबंधक ने शराब के नशे में एक खाताधारक से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।
मिली जानकारी के अनुसार खाताधारक राजाराम यादव बुधवार को इलाज के लिए अस्पताल गए थे। डॉक्टर द्वारा बाहर से दवा लाने की सलाह दिए जाने पर वे पैसे निकालने बैंक पहुंचे।
राजाराम यादव ने 1500 रुपये का ड्रॉवल भरकर शाखा प्रबंधक से संपर्क किया, लेकिन आरोप है कि प्रबंधक ने पैसा देने से मना करते हुए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।
घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से नवनियुक्त संभागीय उपाध्यक्ष जगदीश साहू को भेजा।
मामले की जानकारी मिलते ही जगदीश साहू बैंक पहुंचे, हालांकि उस समय शाखा प्रबंधक मौजूद नहीं थे।
इसके बाद उन्होंने बैंक के सीईओ से बात कर शाखा प्रबंधक को तत्काल निलंबित करने की मांग की है।
मामले को लेकर बैंक प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।केंद्रीय सहकारी बैंक के संभागीय उपाध्यक्ष जगदीश साहू ने बताया की शिकायत प्राप्त होते ही मै श्रीनगर बैंक पहुंचा किन्तु शाखा प्रबंधक अरविन्द नामदेव नहीं मिले, वहीं किसानों से पुस्टि हुई है
वरिष्ठ अधिकारी ceo से चर्चा उपरान्त निलंबन की कार्यवाही कराया जाएगा, l



