सूरजपुर ब्रेकिंग:-अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल लाठी, डंडे,पत्थर से गाड़ियों में की गई तोड़फोड़

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/जिले के लटोरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुंदरगंज के बथान पारा में अतिक्रमण की गई भूमि से अतिक्रमण हटाने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया उग्र भीड़ ने जेसीबी और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ पथराव किया,सूत्रों ने बताया कि इससे सरकारी वाहनों के शीशे टूट गए कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रशासन की टीम पुलिस फोर्स के साथ सुंदरगंज गांव में अवैध कब्जों को हटाने पहुंची थी. जैसे ही बुलडोजर चला,अतिक्रमण किए हुए ग्रामीण एकजुट हो गए और विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते विरोध हिंसक हो गया भीड़ ने टीम पर पत्थरों से हमला बोल दिया. अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अतिक्रमण पर कार्रवाई का समर्थन कर रहे ग्रामीण और अतिक्रमणकारियों भी आपस में भिड़े आपस में जमकर लाठी डंडे चले जिससे पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। मौके पर मौजूद राजस्व की टीम स्थिति को संभालने में लगी हुई है

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर