

अनिल साहु
सूरजपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की ताजा अधिसूचना ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में नए सिरे से ऊर्जा का संचार कर दिया है। संगठन को मजबूत करने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सूरजपुर जिले के सभी प्रमुख ब्लॉकों और नगर क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। ये नई टीम न केवल युवा, ऊर्जावान और अनुभवी नेताओं से सजी है, बल्कि यह संकेत भी दे रही है कि कांग्रेस अब सूरजपुर में अपनी जड़ें और गहरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और पार्टी अब हर गांव-हर मोहल्ले तक अपनी आवाज पहुंचाने की मुहिम तेज करने वाली है।

प्रमुख नियुक्तियां एक नजर में:
रामानुजनगर ब्लॉक → महेंद्र साहू (मेही)– युवा चेहरा, जो संगठन को नई दिशा देने के लिए जाने जाते हैं।
भैयाथान ब्लॉक → श्रीमती विद्यात्री सिंहदेव – महिला सशक्तिकरण की मजबूत आवाज, क्षेत्र में पहले से सक्रिय।
सूरजपुर नगर → मनोज डालमिया – नगर क्षेत्र की जटिल चुनौतियों से निपटने के माहिर।
सूरजपुर-विश्रामपुर → जफर हैदर – सामाजिक समरसता और जनसंपर्क के धुरंधर।
सलका ब्लॉक→ प्रदीप राजवाड़े – ग्रामीण इलाकों में गहरी पैठ रखने वाले नेता।
ओड़गी ब्लॉक → लवकेश गुर्जर – युवा ऊर्जा से लबरेज, संगठन विस्तार के लिए चुने गए।
प्रतापपुर → जितेंद्र दुबे – स्थानीय मुद्दों पर पैनी नजर रखने वाले अनुभवी।
लटोरी ब्लॉक → अवध बिहारी टेकाम – आदिवासी बहुल क्षेत्र में मजबूत कनेक्शन।
प्रेमनगर → अरविंद यादव – विकास और जनकल्याण के एजेंडे को आगे बढ़ाने वाले।
ये नियुक्तियां जिले के हर कोने को कवर करती हैं, जिससे कांग्रेस का संगठनात्मक ढांचा पहले से कहीं अधिक मजबूत और संतुलित हो गया है। वहीं दूसरी तरफ पार्टी सूत्रों का कहना है कि ये कदम सिर्फ नामों की घोषणा नहीं, बल्कि आगामी चुनावी तैयारियों और जनता के बीच पार्टी की विश्वसनीयता बढ़ाने की मजबूत रणनीति का हिस्सा है। सूरजपुर अब कांग्रेस के लिए नया ‘हॉटस्पॉट’ बनने वाला है, जहां नई टीम के साथ पुरानी जज्बा मिलकर नया इतिहास रचने को तैयार है!
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




