
अंबिकापुर ब्यूरो
आशिक खान
सूरजपुर सरगुजा सरहद के जपान गांव मे हवाई जहाज क्रेस होने की ख़बर भ्रामक निकला,
बताया जाता है की मंगलवार की दोपहर लगभग एक बजे के आसपास कालीपुर मुरमी जपान गांव मे कुछ ग्रामीणों ने देखा की हेलीकाफ्तर या क़ोई हवाई जहाज कम नीचे से आग और धुँआ निकलते जा रही है, और जपान गांव के पहांडी मे के आस पास गिर चूका है, यह बात आग की तरह फ़ैल गई जहाँ पर आस पास के हजारों ग्रामीण महिला पुरुषो की भीड़ एकत्र हो गया था, सुचना मिलते ही श्रीनगर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा मनोज पोरतें, सहित उदयपुर सरगुजा तथा उमेश्वरपुर सलका की पुलिस टीम घटना स्थल रवाना हुई, स्थल पर जन समूह देख कर ऐसा लगा की सच मे यही पर क्रेस हुई होंगी इसलिए भीड़ एकत्र हुई होंगी किन्तु स्थल पर पूछताछ करने पर गांव के लोगों ने देखने की पुस्टि तो की किन्तु यह स्पष्ट नहीं हुआ की हवाई जहाज थीं या हेलीकाफटर था,
लेहाजा बाद मे कुछ लोगों ने बताया की यहां पर ऐसा कुछ नहीं हुआ है, जबकि इस क्षेत्र से ऐसा जहाज निकली है पर कहा गई यह सबके लिए अभी भी सपना जैसा प्रतीत होता जा रहा है,
बहरहाल इस तरह की अफवाह से सूरजपुर व सरगुजा की पुलिस मौके पर मौजूद थीं, और लोगों को अफवाह से बचने की सलाह देते हुए अपने अपने घर जाने का आग्रह किया, l


