
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरोचीफ अंबिकापुर सरगुजा आशिक खान
सूरजपुर जयनगर /ब्रेकिंग
कोरोना काल मे छोटे बच्चों के पढाई के नुकसान को पुरा करने के लिये राज्य के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा कुशल नेतृत्व में अंगना म शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया
इस वर्ष तीसरा वर्ष गांठ के रूप मे मनाया जा रहा है,
जिसे अंगना म शिक्षा 3.0 पढ़ई तिहार के रूप में 25 अप्रैल को पूरे छत्तीसगढ़ में मनाया गयाl
छत्तीसगढ़ में माताओं को जोड़कर बच्चों को घर पर पढ़ाई सीखने में सहयोग देने के लिए ‘अंगना म शिक्षा‘ कार्यक्रम को काफी अच्छी सफलता मिली है।जिससे लोगों मे हर्ष व्याप्त है l
इस कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच आवार्ड से भी नवाजा गया है।
राज्य में अभी तक पिछले दो वर्षों में इस कार्यक्रम से तीन लाख से अधिक माताएं सक्रिय रूप से जुड़ चुकी हैं और की शिक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
आगामी शिक्षा सत्र मे अधिक से अधिक स्कूलों में बच्चे सुघ्घर पढ़वैय्या कार्यक्रम में निर्धारित अपेक्षित स्तर तक पहुंच सके
, इसके लिए ‘अंगना म शिक्षा’- 3.0 का आयोजन किया जा रहा है ।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में 14 नवम्बर 2022 को बच्चों की शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए सुघ्घर पढ़वैय्या कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की थी।
आगामी वर्षो मे
राज्य की सभी बसाहटों में माताओं को इस कार्यक्रम से जुड़ते हुए ‘एक्टिव मदर कम्युनिटी’ का गठन किया जाएगा।
इस कार्य को निकट के स्कूलों की महिला शिक्षिकाओं की देख-रेख में सभी स्थानीय महिलाएं जिनके बच्चे प्राथमिक स्कूलों में पढ़ते हो, अपने अनिवार्यतः शामिल किया जाएगा।
इसमें सहयोग के लिए पूर्व में चयनित स्मार्ट माताओं और बड़ी कक्षा में अध्ययन करने बच्चों को अपनी टीम में शामिल किया जाएगा।
एक्टिव मदर कम्युनिटी’ में प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययन कर रहें बच्चों की माताओं के साथ-साथ शाला प्रबंधन समिति में शामिल माताएं,
शिक्षा में रूचि लेने वाली महिलाएं, स्व-सहायता समूह में शामिल महिलाओं को शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
आउट ऑफ स्कूल, ड्राप आउट बच्चों को जोड़कर उनसे इस कार्यक्रम में सहयोग लिया जाएगा।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन संकुल केंद्र जमदेई के सभी स्कूलों में देखने को मिला।
यहां के माताओं,अभिभावको तथा जनप्रतिनिधि सभी एक साथ मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी अपनी सहभागिता दिखाई दी l
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल प्राचार्य श्री जयप्रकाश राजवाड़े संकुल समन्वयक श्री राजेंद्र प्रसाद , घुमकाटिकरा के प्रधान पाठक मोहम्मद नौशाद आलम तथा संकुल नोडल श्री राम किशुन राजवाड़े एवं मंजू प्रसाद सक्रिय रहे।



