अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

सूरजपुर अनिल साहू राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आज विकासखण्ड रामानुजनगर के माध्यमिक शाला पतरापाली में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निबंध लेखन, कविता लेखन, भाषण, रंगोली का आयोजन किया गया। विशेष रूप से बेटियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकार, बाल शोषण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, भ्रुणहत्या रोकथाम, महिला सुरक्षा संबंधी कानून एवं टोल फ्री नंबर आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक योगेश साहू ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की एक विशेष वजह है। यह वजह भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से जुड़ी हुई है। 24 जनवरी 1966 को इंदिरा गांधी ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इंदिरा गांधी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत काम किया था। इसलिए, भारत में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत साल 2008 में महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से की गई थी। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को मनाने का उद्देश्य बेटियों को जागरूक करना है। अपने अधिकारों के लिए, अपनी सुरक्षा और बराबरी के लिए, जिससे वो आने वाली सभी चुनौतियों और परेशानियों का हिम्मत के साथ डटकर मुकाबला कर पाएं। बालिका दिवस का दिन इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह लिंग-आधारित चुनौतियों को समाप्त करता है। बता दें कि दुनिया भर में लड़कियां लिंग से जुड़ी परेशानियों का सामना करती हैं, जिसमें बाल विवाह, उनके प्रति भेदभाव और हिंसा शामिल है।
     प्रधान पाठक बी.आर. हितकर ने कहा बेटियों को विद्यालय से पास होने के बाद आगे की शिक्षा जारी रखने और नये समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनने लिए जागरूक किया। महेन्द्र पटेल ने बताया कि बेटियों में आत्म विश्वास पैदा करने के लिए हर वर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिका अनिता सिंह ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, कन्या भ्रूणहत्या पर चर्चा की और बताया कि कैसे कोई पीड़ित-व्यक्ति महिला-बालिका महिला हेल्पलाईन से मदद ले सकती है। प्रतियोगी कार्यक्रमों में रंगोली में प्रथम सविता सिंह, द्वितीय बिन्देश्वरी यादव, भाषण में प्रथम रुपा, द्वितीय सविता सिंह, निबंध प्रतियोगिता में प्रथम अनुराधा यादव, शालू साहू विजेता रही। कार्यक्रम में प्रधान पाठक बी.आर हितकर, महेंद्र पटेल, अनिता सिंह, कृष्ण कुमार, योगेश साहू, सविता साहू, रघुनाथ जायसवाल, सरिता सिंह एवं छात्राएं उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu